बिहार में अपराध पर लगाम के लिए सरकार और पुलिस मुख्यालय लगातार प्रायसरत है. एक जुलाई से लागू होने से पूर्व तीन नये आपराधिक कानूनों पर बिहार पुलिस अकादमी, राजगीर में TOT (Training of Trainers) आयोजित किया गया
बिहार में ये तीन नये आपराधिक कानून 01 जुलाई, 2024 से लागू हो जायेंगे. आने वाले नए कानून मामले में फरवरी में अधिसूचना जारी की गयी थी
#जाने नए कानून में क्या होगा नया बदलाव
1. भारतीय दण्ड संहिता की जगह भारतीय न्याय संहिता हो जाएगा
2. दण्ड प्रक्रिया संहिता की जगह भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता हो जाएगा
3 साक्ष्य अधिनियम की जगह भारतीय साक्ष्य अधिनियम लागू हो जायेगा
नए कानून पर बिहार पुलिस द्वारा इसकी सभी तैयारियों की जा रही है एवं नये कानून के सम्बन्ध में प्रशिक्षण दिया जा रहा है ताकि पुलिस पदाधिकारियों को नये कानूनों से अद्यतन किया जा सके.

इसी क्रम में तीन नये आपराधिक कानूनों पर बिहार पुलिस अकादमी, राजगीर द्वारा BPR & D.Delhi के सहयोग से 05 दिवसीय TOT (Training of Trainers) कोर्स आयोजित किया जा रहा है।
यह TOT कोर्स दिनांक 11.03.2024 से 15.03.2024 तक ऑफलाइन मोड में हो रहा है, जिसमें केन्द्रीय गुप्तचर प्रशिक्षण संस्थान, गाजियाबाद (CDTI) के विशिष्ट अनुदेशकों के द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। 137 पुलिस उपाधीक्षक / पुलिस निरीक्षक स्तर के पदाधिकारी प्रशिक्षण में सम्मिलित हुए हैं।
बिहार पुलिस अकादमी, राजगीर से प्रशिक्षित इन सभी प्रशिक्षकों के द्वारा पुराने मुख्य कानूनों से परिवर्तित नये आपराधिक कानूनों की जानकारी आने वाले माहों में बिहार पुलिस के अन्य पदाधिकारियों को दी जायेगी।