बिहार पुलिस की रजत पदक से हरियाणा में शुरुआत​ – ​40वीं अखिल भारतीय पुलिस घुड़सवारी

pmbnewsweb
1 Min Read
बिहार पुलिस के पुलिसकर्मी ने एक बार फिर बिहार पुलिस को गौरवान्वित किया है … हरियाणा में चल रहे 40वीं अखिल भारतीय पुलिस घुड़सवारी और घुड़सवार पुलिस ड्यूटी मीट 2021-22,  में पहले दिन ही बिहार पुलिस की मेडल से हुई शुरुआत

बिहार पुलिस को सम्मानित करने में सिपाही 214 मनोज कुमार सिंह ने टेंट पेगिंग ‘Tent Pegging’ के व्यक्तिगत स्पर्धा में रजत पदक प्राप्त कर लिया   … 
टेंट पेगिंग ‘Tent Pegging’ में स्वर्ण पदक विजेता 35 अंकों प्राप्त किये एवं रजत पदक के लिये 34 अंक के साथ 4 खिलाड़ियों के बीच टाई मैच हुआ    …  मनोज कुमार सिंह ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए  रजत पदक प्राप्त कर प्रतियोगिता के प्रथम दिन ही बिहार पुलिस के लिये पदक का शुभारंभ किया है   … बिहार पुलिस में ऐसे कई पुलिसकर्मी हैं जिनमे जज्बा है हर क्षेत्र में बिहार पुलिस का नाम रौशन करने का   … बिहार घुड़सवार पुलिस आरा में पोस्टेड हैं वर्तमान में सिपाही 214 मनोज कुमार सिंह
Share This Article