बिहार : दो डकैत गिरफ्तार ‘सांसद ,जज के घर डकैती की घटना को देता था अंजाम

pmbnewsweb
2 Min Read

नालंदा पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है   …

सांसद ,जज और  टीवीएस शोरूम के मालिक के घर समेत कई जानी मानी हस्तियों  के घर डकैती की वारदात को अंजाम देने वाले योगेंद्र महतो समेत दो डकैतों को नालंदा पुलिस ने गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है  …..  उक्त बातो की जानकारी देते हुए सदर डीएसपी डॉ शिब्ली नोमानी ने बताया की हरनौत के टीवीएस शोरूम के मालिक  सांसद ,जज, समेत कई जानी मानी हस्तियों के घर डकैती की वारदात को अंजाम देने वाले  लुटेरा गिरोह के मास्टरमाइंड योगेंद्र महतो  और पिंटू  को नालंदा पुलिस ने गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है
उन्होंने बताया की इसके खिलाफ पटना ,रांची, गोपालगंज ,गया, कहलगांव, सीवान , और हरनौत में डकैती के मामले दर्ज हैं इसके अलावा पिंटू कुमार के विरुद्ध हरनौत और कहलगांव थाने में अपराधिक मामले दर्ज हैं उन्होंने बताया कि इनके और आपराधिक इतिहास को खंगाला जा रहा है | गिरफ्तार  योगेंद्र महतो सिवान का रहने वाला है | उन्होंने बताया की योगेंद्र ने 2012 में रांची के बरियातू में जज के घर और 2018 में गोपालगंज में सांसद के घर  डकैती की वारदात को अंजाम  दिया था | उन्होंने बताया की गिरफ्तार  पिंटू कुमार के पास से हथियार और कारतूस बरामद किये गए हैं |
Share This Article