मुजफ्फरपुर एसएसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम की बड़ी कार्रवाई

Pmbnewsweb
By
1 Min Read

मुजफ्फरपुर एसएसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम की बड़ी कार्रवाई, पुलिस अधिकारी बनकर डिजिटल अरेस्ट कर साइबर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का हुआ भंडाफोड़ । पिछले कई दिनों से पुलिस बनकर परिवार के किसी सदस्य की गिरफ्तारी की बात बताकर साइबर ठगी की जा रही है।
इसी क्रम में वादिनी रागिनी देवी को अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय व्हाट्सएप नंबरों से फोन कर स्वयं को सीबीआई अधिकारी/पुलिस बताते हुए वादिनी को डिजिटल अरेस्ट कर डराकर-धमकाकर कुल 3,47,999/- रु० की ठगी कर ली गई। इस संदर्भ में साइबर थाना कांड सं० 140/26, दिनांक-08.09.2026 दर्ज की गई।
विश्लेषण उपरांत विशेष टीम द्वारा उक्त साइबर घटना में प्रयुक्त खाता के धारक टीपू कुशवाहा, थाना-बरियारपुर, जिला देवरिया, राज्य उतर प्रदेश को ठगी करने में प्रयुक्त मोबाइल के साथ देवरिया जिला से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त के बैंक खाता पर अन्य राज्यों से भी शिकायत दर्ज पाया गया है, वादिनी के खाते से ठगी हुये कुल 3,47,999/- रु० की राशि में से कुल 2,64,748 रू० होल्ड कराया गया हैं, जिसे शीघ्र ही वादिनी को वापस कराया जायेगा। घटना में संलिप्त अन्य अभियुक्तों के गिरफ्तारी हेतु उनके संभावित ठिकानों पर लगातार छापामारी की जा रही है।

Share This Article