मुजफ्फरपुर नगर निगम वार्ड पार्षद का युवकों ने किया रेकी – क्या है आपराधिक साजिश ? पार्षद दहशत में

pmbnewsweb
3 Min Read

मुजफ्फरपुर में महापौर चुनाव से पूर्व अविश्वास प्रस्ताव के साथ राजनीति गर्म हो गयी है  …. नन्द कुमार साह उर्फ़ नंदू बाबू ने आरोप लगाया की उन्हें गाड़ी के पास आ कर धमकी दी गयी  .. और अब एक और मामला सामने आने के बाद नगर निगम में नए मेयर चुनाव से पूर्व जो चल रहा है उससे यही माना जा रहा है निगम की राजनीति में “ऑल इज वेल” नहीं है ….

 

क्या ? मुजफ्फरपुर नगर निगम के वार्ड 20 के पार्षद की हत्या की साजिश रची गयी है  … ये सवाल तब उठता है जब रात में उनके घर के बाहर बाइक सवार तीन युवकों को रेकी करते पाया गया  …. रेकी करने वाले की क्या थी मंशा ?  ….. ये आशंका में वार्ड पार्षद खौफजदा हैं वहीं रेकी करने वाले नवयुवक तीसरी आँखों में कैद हो चुके हैं  …

वार्ड 20 के पार्षद संजय केजरीवाल देर रात ही नगर थाना सहित जिला के वरीय अधिकारी को सूचित किया  …. आनन फानन में नगर थाना पुलिस उनके आवास पर पहुँच कर जांच किया .. एसएसपी जयंत कांत ने बताया सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी  … CCTV से जो हुलिया मिला है उस पर तफ्तीश किया जा रहा है  … देर रात से ही संदिग्ध युवकों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम को निर्देशित किया जा चूका है   ……

वार्ड पार्षद संजय केजरीवाल ने कहा   …..अगर यही राजनीति है तो दुःखद और शर्मनाक है  …. हमने नगर थाना में लिखित आवेदन दे दिया है, जांच के लिए संदिग्धों की पहचान कर उचित कार्रवाई के लिए   ….. संजय ने आवेदन में लिखा है  …. 29 जुलाई की रात 10:05 में एक बाइक पर तीन युवक कल्याणी से सरैयागंज की और जाते दिखे और मेरे घर को देखते हुए गए  …. 10:07 में वही युवक लौटे और घर के बाहर डेढ़ मिनट तक रुक कर देखते रहे  …. बाइक के पीछे नंबर प्लेट नहीं था   … अपने आवेदन में जान का खतरा बताया है संजय केजरीवाल ने  . …

नगर डीएसपी ने बताया कि आवेदन मिला है जांच की जा रही है  … वहीँ नगर थाना अध्यक्ष ओम प्रकाश ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है जांच जारी है   ….. वरीय अधिकारी का जो निर्देश प्राप्त होगा वह किया जाएगा  … नगर डीएसपी राम नरेश पासवान ने बताया की CCTV से जांच की जा रही है और बाइक के लोकेशन के लिए अन्य CCTV से तफ्तीश जारी है  …. पुलिस गश्ती दल भी नजर बनाए हुए है   …

Share This Article