मुजफ्फरपुर कारोबारी गोविन्द हत्या के खिलाफ बंद का दिखा मिलाजुला असर – अन्य इलाके में खुला रहा बाजार

pmbnewsweb
2 Min Read
मुजफ्फरपुर महानगर राष्ट्रीय जनता दल के प्रधान कार्यालय से अध्यक्ष राई शाहिद इकबाल मुन्ना के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनता दल के नेताओं का एक जत्था गोविंद की हत्या के विरोध में मुजफ्फरपुर शहर को बंद कराने हेतु निकला, मुजफ्फरपुर महानगर राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओं ने शहर के विभिन्न मार्ग  में जुलूस निकालकर दुकान को बंद कराने का काम किया   …. मुजफ्फरपुर शहर के बंद को ज्यादातर दुकानदारों ने स्वयं हत्या के विरोध में अपनी दुकानें बंद रखी    …वहीं मोतीझील सरैयागंज गोला रोड जवाहरलाल रोड या यूँ कहें शहरी क्षेत्र के बीच के इलाके को छोड़ अन्य जगह दुकाने खुली रही   .
बंद के कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रमुख नेताओं में बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश महासचिव शब्बीर अंसारी , युवा राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार महतो , बिहार प्रदेश युवा राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश महासचिव वार्ड 20 के पार्षद संजय केजरीवाल,  राजद नेता शिव चंद्र राय, महानगर राष्ट्रीय जनता दल के प्रधान महासचिव सुरेंद्र राम,  बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल एससी एसटी प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव अजय राम ,  महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्षा  रेनू सहनी , नगर निकाय प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रोहित महतो,  एससी एसटी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष शंभू चौधरी, स्वच्छकार श्रमिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष जितेंद्र राम,  मुजफ्फरपुर महानगर राजद के उपाध्यक्ष  विक्रम महतो महासचिव  विनोद राम पप्पू,  रंजीत रजक,  मोहम्मद हबीब हुसैन,  मोहम्मद फिरोज मुन्ना,  मोहम्मद असगर अली बबलू ,  सुनील कुमार गुप्ता , मोहम्मद नईम , प्रिंस मंसूरी , मोहम्मद आफताब आलम राईन,  गुड़िया राय , जोहरा अंसारी,  वंदना भारती, मोहम्मद खुर्शीद राजू इत्यादि लोग शामिल रहे   …
Share This Article