बिहार : करोड़पति ADSO नवीन पर SVU की कार्रवाई – IRS दामाद पर CBI की हो चुकी है कार्रवाई

pmbnewsweb
4 Min Read
पटना विशेष निगरानी इकाई ने सहायक जिला खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी नवीन कुमार समस्तीपुर के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया .….
नवीन कुमार पर आरोप है कि सरकारी सेवा में रहते हुए उन्होंने गलत तरीके से अकूत सम्पत्ति अर्जित की है जो कि उनके द्वारा प्राप्त वेतन एवं अन्य ज्ञात स्रोतों की तुलना में बहुत ही अधिक है   …  इसी आरोप पर उन पर कुल रू० 2.17.34,766/- गैरकानूनी और नाजायज ढंग से संपत्ति अर्जित करने के कारण SVU केस संख्या 004 / 2022 U/S  13 (1) (b) r/w 13(2) rw 12 of PC Act 1988 and 120(B) दर्ज किया   …
बिहार से बंगाल तक भवन ही भवन 
अभियुक्त नवीन कुमार के पास जो अचल सम्पत्ति मिला है उसका विवरण देख आप चौक जाएंगे कि एक सरकारी कर्मी के पास इतनी संपत्ति कैसे आई   ….
बेगूसराय में अभियुक्त का चार मंजिला आलीशान मकान है जिसमें ग्राउंड फ्लोर को छोड़कर 6 अत्याधुनिक सुसज्जित फ्लैट है   …  बेगूसराय के मुख्य बाजार में चार मंजिला मकान है जिसमें शहर का एक बड़ा हॉस्पीटल संचालित होता है
बेगुसराय में N.H.-31 पर अभियुक्त का एक मार्केटिंग कॉम्प्लेक्स है जिसमें करीब 15 दूकानें है   …..
बिहार ही नहीं कोलकाता के पॉश इलाके में अभियुक्त नवीन ने अपनी पत्नी  शिवकुमारी के नाम पर 4 आलीशान पलॅट, गीतांजलि पार्क, न्यू टाउन रोड में ले रखा है   … इसकी भी कीमत करोड़ो में हैं  ..
बैंक खाता में और अन्य निवेश का खुलासा 
विशेष निगरानी इकाई के तलाशी के दौरान अभियुक्त के पास जमीन के 15 दस्तावेज / कागजात मिले हैं। जिसकी कीमत रू० 40,00,000/-  वहीं बेगुसराय के मझौल ब्लॉक में अभियुक्त के एक बीधा के एक प्लॉट का कागजात मिला है जिसकी कीमत भी करोड़ो में है   … प्राप्त जानकारी के अनुसार उपरोक्त अचल सम्पत्ति में अभियुक्त  नवीन कुमार ने करोड़ों का निवेश किया है  ….विभिन्न बैंकों के लगभग आधा दर्जन से अधिक खाता एवं चेक बुक पाया गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार अभियुक्त के पास 40 लाख रू० विभिन्न बैंकों में जमा होने के प्रमाण एवं कई फिक्स डिपोजिट भी मिले है। प्राप्त साक्ष्य से प्रथम दृष्टया FIR  के आरोप सही पाए गए हैं। बैंक और अन्य मद में जमा राशि के मद में भी बढ़ोतरी की संभावना है  सोना एवं चांदी के आभूषण की भी बरामदगी हुई है। लगभग 50 लाख रुपये के सोने के जेवरात खरीदने के रसीद बरामद हुई है
दामाद IRS पर CBI का शिकंजा 
बड़े मिया तो बड़े मिया छोटे मिया  … जुमला नवीन पर चरितार्थ होता है   … इनके दामाद पर सीबीआई का शिकंजा है   … नवीन ने अपनी लड़की की शादी 2017 भारतीय राजस्व सेवा, (IRS) के अधिकारी नवनीत कुमार से किया   … नवनीत कुमार पर CBI ने Charge-sheet किया है और अभी ये निलम्बित है  … अभियुक्त शादी में लाखों रुपये खर्च किये थे शादी के सारे इंतजाम बंगाल के कारीगरों ने किया था    …   इस बिंदु पर भी SVU द्वारा आगे अनुसंधान किया जाएगा
SVU टीम के साथ बदसलूकी 

जाँच एजेंसी से बचने से लिए नवीन कुमार ने अपने तीन नाम बदल-बदल कर विभिन्न बैंकों में खाता खोले है।​ SVU अग्रतर अनुसंधान में कई अवैध ​धनार्जन से सम्बन्धित जानकारी मिलने की संभावना है। अभियुक्त की छवि एक ​भर्ष्ट  पदाधिकारी की रही है। बेगुसराय में अभियुक्त के घर की तलाशी के दौरान तलाशी लेने वाले पुलिस अधिकारियों को काफी कठिनाई का सामना कराना पड़ा और घर के परिजनों का रवैया बहुत ही असहयोगात्मक रहा तथा परिजनों द्वारा अभद्र भाषा का भी प्रयोग किया गया।

Share This Article