छपरा से “विपुल” की रिपोर्ट
सारण, छपरा में मुख्यमंत्री बिहार नीतीश कुमार के द्वारा सारण जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर बाढ़ पीड़ितों के लिए बनाये गये आपदा राहत केन्द्र का निरीक्षण किया गया …. इस दौरान सीएम नीतीश को देख ग्रामीण फिल्म नायक के अभिनेता अनिल कपूर को याद करने लगे …. सीएम काफी दिनों बाद इस तरह पब्लिक से रु ब रु हुए ……

बाढ़ राहत आपदा केन्द्र में कार्यरत कम्यूनिटी किचेन एवं चिकित्सकीय जाँच केन्द्र का निरीक्षण करते हुए मुख्यमंत्री ने मुसेपुर चकिया पर बने राहत शिविर में बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात भी की … मुख्यमंत्री ने उपस्थित लोगों से मास्क पहने रहने की अपील किया ….

सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए कार्य करने की नसीहत भी सीएम के द्वारा दिया गया … बाढ़ राहत शिविर में बने चिकित्सकीय केन्द्र पर जाकर चिकित्सकों को बाढ़ पीड़ित लोगों की चिकित्सकीय जाँच कर उन्हें दवा भी उपलब्ध कराने को कहा …

बाढ़ राहत शिविर में बने कम्यूनिटी किचेन के जरिये उपलब्ध भोजन के बारे में भी बाढ़ पीड़ितों से जानकारी ली …. बाढ़ पीड़ितों ने भोजन की गुणवत्ता पर संतोष जताया …. मुख्यमंत्री ने कम्युनिटी किचन में जाकर स्वयं खाना बनाने हेतु प्रयोग किये जा रहे सामग्रियों को देखा एवं रसोईया को मास्क लगाकर ही खाना बनाने को कहा ….. खाने खिलाते समय भी मास्क का प्रयोग निश्चित रूप से करे इसका ध्यान रखने को कहा गया ….

उन्होंने हर तरह का संभव सहायता अविलम्ब उपलब्ध कराने का निर्देश जिलाधिकारी सारण को दिया …. मुख्यमंत्री के साथ मंत्री जल-संसाधन एवं सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग संजय कुमार एवं विभिन्न विभाग के प्रधान सचिव, आयुक्त सारण प्रमंडल, डी.आई.जी सारण रविंद्र कुमार , जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक सारण के साथ बड़ी संख्या में जिलास्तरीय पदाधिकारीगण उपस्थित रहे …